
1. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर :- अलेक्जेंडर कनिंघम ने (1861) ई. में
2. राजस्थान में पुरातात्विक सर्वेक्षण कार्य प्रारम्भ श्रेय किसे जाता है
उत्तर :- ए. सी. कार्लाइल को
3. पुरातात्विक में प्रारंभिक अभिलेखों की भाषा कौनसी थी ?
उत्तर :- संस्कृत
4. अभिलेखों का अध्ययन कहलाता है ?
उत्तर :- एपिग्राफी
5. भारत का सबसे प्राचीन अभिलेख कौनसा है ?
उत्तर :- अशोक मौर्य
6. भारत का पहला संस्कृत में लिखा गया अभिलेख कौनसा है ?
उत्तर :- जूनागढ़ अभिलेख
7. भाब्रु शिला फलक अभिलेख कहाँ से व किसे मिला था ?
उत्तर :- विराट नगर (बीजक की पहाड़ी) में व कप्तान बर्ट को
8. भाब्रु शिला फलक अभिलेख वर्तमान में कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर :- कलकत्ता संग्रहालय में
9. भाब्रु शिला फलक अभिलेख का वर्तमान नाम क्या है ?
उत्तर :- कलकत्ता बैराठ लेख
10. नगरी का लेख कहां से मिला था ?
उत्तर :- नगरी में
11. नगरी का लेख वर्तमान में कहां पर स्थित है ?
उत्तर :- उदयपुर के संग्रहालय में
12. घोसुण्डी शिलालेख के प्रकाशक कौन है ?
उत्तर :- डॉ. डी. आर. भण्डारकर
13. घोसुण्डी शिलालेख वर्त्तमान में कहां पर स्थित है ?
उत्तर :- उदयपुर के संग्रहालय में
14. राजस्थान में वैष्णव (भगवत) सम्प्रदाय से सम्बंधित प्राचीनतम अभिलेख है ?
उत्तर :- घोसुण्डी शिलालेख (जो द्वितीय सदी ईसा पूर्व का है)
15. घोसुण्डी शिलालेख किस भाषा व लिपि में लिखा गया है ?
उत्तर :- भाषा संस्कृत व लिपि ब्राम्ही
16. राजस्थान का प्राचीनतम शिलालेख कोनसा है ?
उत्तर :- बरली का शिलालेख
17. बरली का शिलालेख कहाँ से प्राप्त लिया गया है ?
उत्तर :- मिलोत माता के मंदिर से (अजमेर से 35 किमी दूर)
18. बरली का शिलालेख किस लिपि में लिखा गया है ?
उत्तर :- ब्राम्ही लिपि में
19. मानमोरी अभिलेख किस वंश से सम्बंधित है ?
उत्तर :- मौर्य वंश से
20. मानमोरी अभिलेख में किसका उल्लेख किया गया है ?
उत्तर :- चित्रांगद मौर्य का
21. मानमोरी अभिलेख के प्रशस्तिकार कौन थे ?
उत्तर :- पुष्य और शिवादित्य
No comments:
Post a Comment