Sunday, 24 June 2018

राजस्थान के इतिहास के स्त्रोत||राजस्थान सामान्य ज्ञान 2018||भाग-3||



1. घटियाला शिलालेख  जाती के ब्राम्हणों का वर्णन किया गया है ?
उत्तर :- "मग"जाती के ब्राम्हणों का 

2. मिहिरभोज की ग्वालियर प्रशस्ति का निर्माण कब करवाया गया ?
उत्तर :- 
880 ई. सन में 

3. मिहिरभोज की ग्वालियर प्रशस्ति को कहां से प्राप्त किया गया है ?
उत्तर :- ग्वालियर नगर से 1 किमी पश्चिम में स्थित सागर नाम स्थान से

4. मिहिरभोज की ग्वालियर की प्रशस्ति किस भाषा व लिपि में लिखी गयी है ?
उत्तर :- विशुद्ध संस्कृत भाषा में व उत्तरी ब्राम्ही लिपि में 

5. मिहिरभोज की ग्वालियर प्रशस्ति के लेखक कौन है ?
उत्तर :- भटटधनिक क पुत्र बालादित्य 

6. प्रतापगढ़ अभिलेख का निर्माण कब करवाया गया था ?
उत्तर :- 946 ई. सन में 

7. प्रतापगढ़ अभिलेख में किसकी उपलब्धियों का वर्णन किया गया है /
उत्तर :- गुर्जर प्रतिहार नरेश महेन्द्रपाल 

8. बिजौलिया शिलालेख की स्थापना कब की गयी ?
उत्तर :- 1170 ई. सन में 

9. बिजौलिया शिलालेख के प्रशस्तिकार कौन थे ?
उत्तर :- गुणभद्र 

10. बिजौलिया शिलालेख में किसका वर्णन किया गया है ?
उत्तर :- सांभर (शाकम्भरी) व अजमेर के चौहानो का 

11. नांदसा यूप लेख की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर :- सोम ने (225 ई. पूर्व)
12. नांदसा यूप अभिलेख कहाँ पर पर प्राप्त हुआ ?
उत्तर :- भीलवाड़ा में 

13. बरनाला लेख कहाँ पर पर प्राप्त हुआ ?
उत्तर :- जयपुर में (278 ई.)

14. बर्नाला यूप स्तंभ लेख कहाँ पर पर प्राप्त हुआ ?
उत्तर :- जयपुर में (227 ई.)

15. बड़वा अभिलेख कहाँ पर पर प्राप्त हुआ ?
उत्तर :- कोटा में (229 ई.)

16. गंगाधर लेख कहाँ पर पर प्राप्त हुआ ?-
उत्तर :- झालावाड़ में (423)

17. सामोली शिलालेख कहाँ पर प्राप्त हुआ ?
उत्तर :- उदयपुर में (646 ई.)

18. अपराजित का लेख किस स्थान पर प्राप्त हुआ ?
उत्तर :- मेवाड़ में (661 ई.)

19. मण्डौर का लेख कहाँ से प्राप्त हुआ था ?
उत्तर :- जोधपुर से (685 ई.)

20. चाटसू अभिलेख कहाँ से प्राप्त हुआ था ?
उत्तर :- जयपुर से (813 ई.)

No comments:

Post a Comment