Friday, 20 April 2018

राजस्थान की स्थिति || राजस्थान सामान्य ज्ञान 2018||


                                     राजस्थान की स्थिति 
                                     

1. राजस्थान की राजधानी का क्या नाम है ?
उत्तर :- जयपुर

2. राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है ?
उत्तर :- श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया

3. राजस्थान का भू-आकृतीय आकर कैसा है ?
उत्तर :- विषमकोणीय चतुर्भज (rhombus) या पतंग का आकर

4. भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है ?
उत्तर :- राजस्थान 

5. राजस्थान का क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर :- 342239 वर्ग किलोमीटर

6. राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग है ?
उत्तर :- 10.41 %

7. राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा कितनी है ?
उत्तर :- 5920 किलोमीटर

8. राजस्थान की कुल अंतर्राष्ट्रीय सीमा कितनी है ?
उत्तर :- 1070 किलोमीटर

9. राजस्थान की कुल अंतर्राज्यीय सीमा कितनी है ?
उत्तर :- 4850 किलोमीटर

10. राजस्थान के अंतर्राष्ट्रीय जिले कौन-कौन से है ?
उत्तर :- श्री गंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर,

10. राजस्थान की उत्तर से दक्षिण की लम्बाई कितनी है ?
उत्तर :- 826 किलोमीटर

11. राजस्थान का उत्तर से दक्षिण विस्तार कहाँ से कहाँ तक है ?
उत्तर :- कोणा गांव (श्री गंगानगर) से बोरकुण्ड (बांसवाड़ा) तक

12. राजस्थान की पूर्व से पश्चिम की चौड़ाई कितनी है ?
उत्तर :- 869 किलोमीटर

13. राजस्थान पूर्व से पश्चिम विस्तार कहां से कहाँ तक है ?
उत्तर :- सिलावट गांव (धौलपुर) से कटरा गांव (जैसलमेर)

14. राजस्थान के कौन कौन से जिलों की सीमा पंजाब से लगती है ?
उत्तर :- श्री गंगानगर व हनुमानगढ़ से

15. राजस्थान के कौन कौन से जिलों की सीमा हरियाणा से लगती है ?
उत्तर :- हनुमानगढ़, चूरू, भरतपुर, जयपुर, अलवर, झुंझुनू, सीकर

16. राजस्थान के कौन कौन से जिलों की सीमा उत्तरप्रदेश से लगती है ?
उत्तर :- भरतपुर व धौलपुर

17. राजस्थान के कौन कौन से जिलों की सीमा गुजरात से लगती है ?
उत्तर :- बांसवाड़ा, डूंगरपुर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, बारमेर

18. राजस्थान के कौन कौन से जिलों की सीमा मध्यप्रदेश से लगती है ?
उत्तर :- धौलपुर, करोली, सवाईमाधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, चितोड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा

19. राजस्थान के ऐसे जिले जिनकी सीमा अन्तर्राज्यीय व अंतर्राष्ट्रीय दोनों लगती है ?
उत्तर :- श्री गंगानगर व बाड़मेर

20. राजस्थान के अन्तर्वृति जिले कौन कौन से है ? (जिनकी सीमा न तो अन्तर्राज्यीय और न ही अंतर्राष्ट्रीय)
उत्तर :- जोधपुर, नागौर, पाली, अजमेर, राजसमंद, बूंदी, टोंक, दौसा

21. राजस्थान के कौनसे जिले की व अंतर्राष्ट्रीय सीमा सबसे कम और सबसे अधिक है ?
उत्तर :- बीकानेर (सबसे कम) व जैसलमेर (सबसे अधिक)

22. राजस्थान की सबसे कम और सबसे अधिक अन्तर्राज्यीय सीमा कौनसे राज्यों के साथ है ?
उत्तर :- मध्यप्रेदश (सबसे अधिक) व पंजाब (सबसे कम)

23. राजस्थान का सबसे लम्बी अन्तर्राज्यीय सीमा वाला जिला कौनसा है ?
उत्तर :- झालावाड़ (मधयप्रदेश के साथ)

24. राजस्थान का सबसे कम अन्तर्राज्यीय सीमा वाला जिला कौनसा है ?
उत्तर :- बाड़मेर (गुजरात के साथ)

25. राजस्थान का जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला कौनसा है ?
उत्तर :- जयपुर (सबसे बड़ा) व जैसलमेर (सबसे छोटा)

26. राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला कौनसा है ?
उत्तर :- जैसलमेर, 38401 किलोमीटर (सबसे बड़ा) व धौलपुर, 3034 किलोमीटर (सबसे छोटा) 

No comments:

Post a Comment