Friday, 20 April 2018

राजस्थान का भौतिक विभाग ||राजस्थान सामान्य ज्ञान 2018||

                             राजस्थान का भौतिक स्वरूप 


1. राजस्थान को जलवायु व धरातल के आधार पर कितने भागों में बांटा गया है ?
उत्तर :- चार
*उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय भाग
*मध्यवर्ती अरावली पर्वतीय प्रदेश
*पूर्वी मैदान भाग
*दक्षिण-पूर्वी पठारी भाग

*उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय भाग
2. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय भाग राजस्थान के कितने प्रतिशत भाग में फैला हुआ है ?
उत्तर :-61 प्रतिशत

3. राजस्थान की  कितनी जनसंख्या उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय भाग में रहती है ?
उत्तर :-लगभग 40 %

4. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय भाग में वर्षा और तापमान ?
उत्तर :- वर्षा:- 20 से 50 सेमी. और तापमान :- 49 डिग्री से.ग्रे. (गर्मियों में), -3 डिग्री से.ग्रे. (सर्दियों में)

5. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय भाग में राजस्थान के कौन कौन से जिले आते है ?
 उत्तर :-जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जालौर, चूरू, सीकर, झुंझुनू व पाली

6. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय भाग की जीवन रेखा के नाम से जनि जाती है ?
उत्तर :- इंदिरा गाँधी नहर

7. विश्व का सर्वाधिक आबादी वाला मरुस्थल कौनसा है ?
उत्तर :-  उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय भाग

8. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय भाग के प्रमुख रन क्षेत्र कौन कौन है ?
उत्तर :-कनौड़, बरमसर, भाकरी, पोकरण, बाप, थोब

9. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय भाग मिट्टी ?
उत्तर :-  रेतीली बलुई मिट्टी

10. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय भाग की मुख्य नदी कौन सी है ?
उत्तर :-लूणी नदी, जो अजमेर  नागपहाड़ी से निकलकर पाली, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर से होते हुए गुजरात के कच्छ के रन में समाप्त हो जाती है

*मध्यवर्ती अरावली पर्वतीय प्रदेश 
11. मध्यवर्ती अरावली पर्वतीय प्रदेश में कौन कौन से जिले आते है ?
उत्तर :-उदयपुर, चितोड़गढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, सीकर, झुंझुनू, अजमेर,सिरोही, अलवर, पाली, व जयपुर के कुछ भाग

12. मध्यवर्ती अरावली पर्वतीय प्रदेश  कितने प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है ?
उत्तर :-9 प्रतिशत

13. राजस्थान की कितने प्रतिशत जनसंख्या  मध्यवर्ती अरावली पर्वतीय प्रदेश में रहती है ?
उत्तर :-लगभग 10 प्रतिशत

14. मध्यवर्ती अरावली पर्वतीय प्रदेश में वर्षा ?
उत्तर :-50 सेमी से 90 सेमी तक

15. मध्यवर्ती अरावली पर्वतीय प्रदेश में पाए जाने वाले खनिज ?
उत्तर :-तांबा, सीसा, जस्ता, अभ्रक चाँदी, लोहा, ग्रेनाइट, मार्बल, फेल्सपार, मैग्नीज, पत्थर, चुना, आदि

16. मध्यवर्ती अरावली पर्वतीय प्रदेश में रहने वाली जनजातियां ?
उत्तर :-भील, मीणा, गरासियां, व डामौर आदि

17. मध्यवर्ती अरावली पर्वतीय प्रदेश की मिट्टी ?
उत्तर :-काली मिट्टी, भूरी लाल मिट्टी, कंकरीली मिट्टी

18. अरावली की सभयताएँ :-
     *आहड़ सभ्यता
     *बागौर सभ्यता (भीलवाड़ा)
     *बालाथल सभ्यता (उदयपुर)

*पूर्वी मैदानी भाग 
19. पूर्वी मैदानी भाग में कौन कौन से जिले आते है ?
उत्तर :-जयपुर, भरतपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, अलवर, व अजमेर के कुछ भाग, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, व डूंगरपुर के कुछ भाग

20. पूर्वी मैदानी भाग राजस्थान के कितने भाग पर फैला हुआ है ?
उत्तर :-लगभग 23 प्रतिशत

21. राजस्थान राज्य की कितने प्रतिशत जनता पूर्वी मैदानी भाग में  आती है ?
उत्तर :-लगभग 39 प्रतिशत

22. पूर्वी मैदानी भाग में वर्षा ?
उत्तर :-50 सेमी से 80 सेमी तक

 23. पूर्वी मैदानी भाग की मिट्टी ?
उत्तर :-जलोढ़ व दोमट मिट्टी

24. पूर्वी मैदानी भाग के तीन उप विभाग कौन कौन से है ?
        *बनास बेसिन
        *चम्बल बेसिन 
        *छप्पन बेसिन
*दक्षिण-पूर्वी पठारी प्रदेश 
25. दक्षिण-पूर्वी पठारी प्रदेश में कौन कौन से जिले आते है ?
उत्तर :-कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, बांसवाड़ा, चितोड़गढ़ व भीलवाड़ा के कुछ क्षेत्र

26. दक्षिण-पूर्वी पठारी प्रदेश राजस्थान के कितने भाग पर फैला हुआ है ?
उत्तर :-लगभग 7 प्रतिशत

27. राजस्थान की कुल कितनी प्रतिशत जनसंख्या दक्षिण-पूर्वी पठारी प्रदेश में निवास करती है ?
उत्तर :-लगभग 11 प्रतिशत

28. दक्षिण-पूर्वी पठारी प्रदेश में वर्षा ?
उत्तर :-80 सेमी से 120 सेमी तक

29. दक्षिण-पूर्वी पठारी प्रदेश की मिट्टी
उत्तर :-काली मिट्टी, लाल मिट्टी और कछारी मिट्टी 

No comments:

Post a Comment